{"_id":"5963c0044f1c1b503b8b45b3","slug":"21499709444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की पत्नी ने पूर्व बीएसए पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की पत्नी ने पूर्व बीएसए पर लगाए आरोप
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएसए के निलंबित चालक की पत्नी ने पूर्व बीएसए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम को ज्ञापन देकर परिवार को सुरक्षा दिलाने, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित कई आयोगों में भी भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है।
बीएसए कार्यालय के निलंबित जीप चालक रामकिशोर की पत्नी पुष्पादेवी परिवार के सदस्यों तथा परिचितों के साथ कचहरी पहुंची। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन दिया पूर्व बीएसए रामकरन यादव तथा एबीएसए भारती शाक्य के विवाद में उनके पति ने एडी बेसिक की जांच में गवाही दी है। अपने पक्ष में गवाही देने के लिए पूर्व बीएसए ने दबाव बनाया। उनके पति के नहीं मानने पर पूर्व बीएसए ने उनके साथ मारपीट करके झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने उनको जेल भी भेज दिया। तीन दिन में उन्हें निलंबित करने के साथ ही जेल में ही बर्खास्तगी का नोटिस भी थमा दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया है पूर्व बीएसए ने अपनी तैनाती के बाद अपना कक्ष ही बदल दिया। नए कक्ष की खिड़की उसके मकान की ओर खुलती है तथा कक्ष से उसके मकान की हर गतिविधि दिखाई देती है। उसके पति ने कई बार विरोध किया जिससे पूर्व बीएसए उसके पति से नाराज हो गए।
विज्ञापन
ज्ञापन में पूर्व बीएसए पर चारित्रिक आरोप भी लगाए गए हैं। ज्ञापन में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, परिवार को सुरक्षा दिलाने, बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार, महिला, पिछड़ा वर्ग आयोग, बेसिक शिक्षा मंत्री को भी भेजी हैं। इस मौके पर प्रमोद कश्यप, गौरव कश्यप, कौशलेंद्र सिंह, राम कश्यप, अवनीश, राधाकृष्ण, नेमसिंह, धर्मवीर मौजूद थे।