फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहले दिन ही फेल हो गई कूड़ा उठाने की योजना

पहले दिन ही फेल हो गई कूड़ा उठाने की योजना

Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन ही फेल हो गई कूड़ा उठाने की योजना
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन भले ही हर दरवाजे से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू कराकर अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन निजी कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचे। जनता को सड़कों और खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकना पड़ा।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में पिछड़ने के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सफाई में सुधार के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन सुविधा शुरू की गई है। इसकी जिम्मेदारी झांसी की अर्व एसोसिएट कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी द्वारा हर घर से 50 रुपये चार्ज भी वसूला जाएगा। अभियान के पहले दिन भी वार्डों में इसका असर देखने को नहीं मिला। वार्डों में प्राइवेट कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं पहुंचे। यहां तक कि जनता को निगम द्वारा ऐसी कोई सुविधा शुरू की गई है, इसकी जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती नगर निवासी उद्देश्य तिवारी ने कहा कि यहां कोई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आया। निगम द्वारा क्या व्यवस्था शुरू की है, इसकी जानकारी नहीं है। गीता देवी ने बताया कि यहां वर्षों से कोई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आता। आज भी हमने मंदिर के बगल में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डाला है।


बोधाश्रम निवासी पूनम ने बताया कि हम लोग से वर्षों से गली में ही कूड़ा डालते हैं। दो दिनों से कोई प्राइवेट कर्मचारी भी घर से कूड़ा लेने नहीं आया। सरस्वती देवी ने बताया कि नगर निगम द्वारा घरों कूड़ा लेने को सुविधा शुरू की है, तो बेहतर कार्य है। हम तो पैसे भी देने को तैयार हैं, परंतु कोई कर्मचारी आता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed