{"_id":"595be8fe4f1c1b8e5d8b4613","slug":"21499195646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। पालीवाल पार्क परिसर में कर्मचारियों ने कुलपति की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
परीक्षा व अन्य विभागों में काम बंद होने से छात्र-छात्राएं परेशान रहे। कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। दोपहर में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कुलसचिव को परीक्षा विभाग की चाबी सौंप दी थी। यह लिखकर दिया था कि यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए कुलसचिव जिम्मेदार हाेंगे। अखिलेश चौधरी ने बताया कि शाम को कुलसचिव ने चाबी भेजवा दी।
निलंबित कर्मचारियों की बहाली के लिए फिलहाल अधिकारी तैयार नहीं हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।