फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   207 jawans joined the PAC after Passing Out Parade In Agra

Passing Out Parade: आगरा में पासिंग आउट परेड के बाद पीएसी को मिले 207 जवान, देश सेवा की ली शपथ

Tue, 12 Jul 2022 09:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

आगरा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को हथियार चलाने से लेकर साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। मंगलवार को इन जवानों का प्रशिक्षण पूरा हो गया।  

विज्ञापन
207 jawans joined the PAC after Passing Out Parade In Agra
पुलिस लाइन में शपथ लेते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने वाले 207 रंगरूट सिपाही बन गए। आगरा पुलिस लाइन में इन जवानों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। उन्होंने सिपाहियों को देश सेवा की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

इन जिलों में मिली जवानों को नियुक्ति 

एडीजी राजीव कृष्ण ने जवानों से कहा कि वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस दौर में उन्हें रोजाना नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रशिक्षण में जवानों को हथियार चलाने से लेकर साइबर क्राइम की जानकारी दी गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना जवानों की जिम्मेदारी है। नए जवानों को लखनऊ, रायबरेली, झांसी और इटावा पीएसी में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

पुलिस लाइन में मंगलवार को जवानों ने पासिंग आउट परेड की। पासिंग आउट परेड में एडीजी जोन के साथ एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके को काफी महत्वपूर्ण बताया। अपने बच्चों से यही कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त किया : 209 
प्रशिक्षण में पास हुए : 207 


कितने कहां से 

इटावा : 02
औरैया : 01 
कानपुर देहात : 01 
फिरोजाबाद : 01
मैनपुरी : 204 

तैनाती 

झांसी 33वीं वाहिनी : 03 
लखनऊ 35वीं वाहिनी : 01 
रायबरेली 25वीं वाहिनी : 97
इटावा 28वीं वाहिन्री : 108 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed