{"_id":"5caf72f2bdec22146805312c","slug":"201555002098-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन समारोह में बालक की मौत, एक अन्य गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन समारोह में बालक की मौत, एक अन्य गंभीर
विज्ञापन
करंट से माौत
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। कटरी इलाके के गांव सनौढ़ी में गुरुवार की रात लगन समारोह में एक बालक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बालक को बचाने में घायल हो गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लगन की खुशियां भी मातम में बदल गई।
बालक विपिन (10) पुत्र संजू कश्यप अपने चाचा जय चंद्र के बेटे भगवान सिंह के लगन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बालक मस्ती में था। समारोह में जेनरेटर से बिजली की सप्लाई चल रही थी। इसी बीच लाइट आ गई और जेनरेटर बंद कर दिया गया। इस बीच में सामान्य बिजली सप्लाई भी चालू हो गई। बिजली चालू होने के बाद विपिन नाचने लगा। नाचने के दौरान ही वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया। बालक को बचाने को अन्य युवक अजीत (20) उसे बचाने भागा तो वह भी विद्युत करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में सप्लाई बंद की लेकिन तब तक विपिन दम तोड़ चुका था। अजीत को गंभीर अवस्था में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।