{"_id":"5c5076acbdec224bc54a9a95","slug":"201548777132-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रतिभाग कर जीतें पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रतिभाग कर जीतें पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार का पिटारा खोला गया है। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर छात्र-छात्राएं हजारों रुपये के पुरस्कार जीत सकते हैं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, चित्रकला, पोस्टर व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से तीन बच्चे प्रतिभाग करेंगे। जिनमें एक छात्रा का होना आवश्यक है। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक वर्ग में प्रथम पांच स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रथम स्थान पाने वाले को 500, द्वितीय स्थान पाने वाले को 300, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 तथा चतुर्थ और पंचम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को 100-100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जनपद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पोस्टर, क्विज के अतिरिक्त चौथी विज्ञान गणित मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। जनपद स्तर पर प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को तीन हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चतुर्थ और पंचम स्थान पाने वाले को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम करेंगे निर्णायकाें का निर्धारण
मैनपुरी। राज्य परियोजना निदेशक वेदपति मिश्र के निर्देशन में इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायकों का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा गठित किए गए निर्णायक ही परीक्षार्थियों की प्रतिभा का आंकलन कर स्थान प्रदान करेंगे।
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा
मैनपुरी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं को समय से कराने के लिए बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि शीघ्र ही विद्यालयों को सूचित कर ब्लॉक स्तर की तीनों वर्गों की प्रतियोगिताएं कराना सुनिश्चित करें।