{"_id":"5c42153abdec2273970e39af","slug":"201547834682-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में आक्रोश
विज्ञापन
गठबंधन की घोषणा के बाद उत्साहित सपा-बसपा समर्थक।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। सपा-बसपा के बीच गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो पर फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी से सपाइयों और बसपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। संयुक्त प्रदर्शनकर दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।
हाल ही में सपा और बसपा ने गठबंधन कर जहां भाजपा को हराने का संकल्प लिया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस दोस्ती के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। फेसबुक पर इस गठबंधन को लेकर हाल ही किसी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। जब इसकी जानकारी सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया।
शुक्रवार सुबह सपा और बसपा के कार्यकर्ता मोहल्ला जाटवान के आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह बसपा सुप्रीमो का अपमान नहीं सहेंगे। नारेबाजी करते हुए सपाई और बसपाई चूनावाली गली, सब्जी मंडी, सुभाष गेट, नगर पंचायत होते हुए तहसील परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां एसडीएम रामसकल मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बसपा सुप्रीमो के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कहा गया कि अगर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता इरशाद मंसूरी, बसपा विधानसभा महासचिव शहबाज कुरैशी, विधानसभा प्रभारी सर्वेश यादव, सुनील कुमार, बंटू यादव, हंसराज ठाकुर आदि सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।