{"_id":"5c1a5c6abdec22571e0f870f","slug":"201545231466-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी की टक्कर से बच्ची की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी की टक्कर से बच्ची की मौत, मां घायल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार के राया-मथुरा रोड पर चेतन हास्पटिल के पास सफारी गाड़ी की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई। बच्ची अपने मां और पिता के साथ लक्ष्मीनगर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक गाड़ी को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है।
थाना जमुनापार के सिद्धार्थनगर निवासी उपेंद्र कुमार, पत्नी पूनम देवी और छह साल की बेटी हिमानी के साथ लक्ष्मीनगर जाने के लिए चेतन हास्पिटल के पास टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच राया की तरफ से आ रही गाड़ी ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। मौके पर बेटी की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। भीड़ दौड़कर आती, इसी बीच चालक सफारी को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने गाड़ी का कब्जे में लिया। गाड़ी में पुलिस की कैप देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसी दिल्ली पुलिस के अफसर की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सफारी गाड़ी से बच्ची की मौत हुई है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग खड़ा हुआ है। तहरीर आने पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।