फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अवैध निर्माण चिह्ति करने में गूगल गुरु करेंगे मदद

अवैध निर्माण चिह्ति करने में गूगल गुरु करेंगे मदद

Fri, 14 Dec 2018 07:59 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण चिह्ति करने में गूगल गुरु करेंगे मदद
डैमो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण की समस्या से निपटने के लिए अब गूगल मैंपिंग कराने जा रहा है। इसके लिए लखनऊ की रिमोड सेंसिंग एजेंसी की मदद मांगी गई है। एजेंसी 10 से 15 दिन के दौरान खेतों में तैयार हो रही अवैध कालोनियों सहित संपूर्ण निर्माण का मैप उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


पिछले दो साल के दौरान प्राधिकरण क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हुआ है। करीब 200 कालोनियां अवैध रूप से अमल में आ गई हैं, जबकि पूर्व से ही 300 से अधिक ऐसी कालोनियां मौजूद हैं। इसमें यमुना के खादर में किया गया निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को चिह्ति करने के लिए गूगल की मदद लेने का फैसला किया है। इसके लिए लखनऊ की एजेंसी रिमोड सेंसिंग की मदद मांगी है। यह एजेंसी प्राधिकरण के प्रस्ताव पर संपूर्ण क्षेत्र की गूगल मैपिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी ने 15 दिन में गूगल मैप देने पर सहमति जताई है। इसके आधार पर अवैध निर्माण को चिह्ति करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।


अवैध निर्माण की बाढ़
पिछले दो साल में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। सील के बाद निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में भी जमकर अवैध निर्माण हुआ है। इसके लिए प्राधिकरण के अभियंताओं ने मोटी कीमत वसूली है। प्राधिकरण के कई अभियंता इसके लिए शहर की सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed