{"_id":"5bfc250ebdec22419216fb07","slug":"201543251214-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 45 हजार बच्चों को लगा रूबेला का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 45 हजार बच्चों को लगा रूबेला का टीका
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के 10 लाख बच्चों को लगाए जाने वाले मीजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को सरस्वती कुंड स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के चार हजार विद्यार्थियों को टीकाकरण लगाकर की गई।
शुभारंभ सीडीओ रामनेवास व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने दीप जलाकर किया। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के नौ लाख 73 हजार 730 बच्चों को विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों आदि में जाकर टीम द्वारा टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहले दिन करीब 45 हजार बच्चों को टीका लगाया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. शशांक माहेश्वरी, सचिव डॉ. मोहित गुप्ता व आईएपी से डॉ. मीना सूद ने बच्चों का टीकाकरण कराए जाने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
एएनएम के पास रहेगी किट उपलब्ध
प्रत्येक ब्लॉक में एएनएम के पास एएनएम किट तथा टीम के पास एईएफ आई किट उपलब्ध रहेगी। क्षेत्र में एक मोबाइल मेडिकल वैन मय चिकित्सकों के उपलब्ध रहेगी एवं अपरिहार्य स्थितियों से निपटने के लिए के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल/नर्सिंग होम को एलर्ट पर रखा गया है।