फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डेढ़ लाख रुपये पुलिस को देने की बातचीत का ऑडियो वायरल

डेढ़ लाख रुपये पुलिस को देने की बातचीत का ऑडियो वायरल

Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये पुलिस को देने की बातचीत का ऑडियो  वायरल

विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर में रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक एक महिला से चरस न लगवाने को एक पुलिस अधिकारी के नाम पर एक लाख रुपये लेने की बात कहता सुनाई दे रहा है। जिसमें युवक कौन है उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। ऑडियो को उच्चाधिकारियों को भी ट्वीट कर दिया है।
महिला एक दूसरे व्यक्ति से कह रही है कि पुलिस को डेढ़ लाख देने के बाद भी पुलिस ने उसे क्यों पकड़ा? क्या उसने पुलिस को पैसे नहीं पहुंचाए हैं?।

इस पर दूसरा आदमी महिला की बात का जवाब देते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि सर्वेश नामक व्यक्ति को उसने 50 हजार दिए हैं और सर्वेश ने पुलिस के एक अधिकारी को एक लाख रुपये पहुंचाए हैं। महिला कहती है कि अगर अधिकारियों को पैसा पहुंचाया है तो जेल क्यों भेजा।
विज्ञापन


जिस पर फोनकर्ता कहता है कि वह उसका सामना सर्वेश नामक व्यक्ति से करा देगा। वह कहता है कि पुलिस उसे एक किलो चरस लगाकर जेल भेज रही थी, जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका है। आदमी महिला से नईम नामक युवक से दूरी बनाने की सलाह भी देता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में कोई ऑडियो वायरल होने का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed