फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्यामनगर में पहुंची बिजली, रोशन हुआ गांव

श्यामनगर में पहुंची बिजली, रोशन हुआ गांव

Mon, 22 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्यामनगर में पहुंची बिजली, रोशन हुआ  गांव
फिरोजाबाद। अरसे से बिजली की रोशनी को तरस रहे सिरसागंज तहसील क्षेत्र के गांव श्याम नगर में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो गया। डीएम की पहल के बाद एल एंड टी कंपनी के माध्यम से अधिकांश घरों में विद्युत कनेक्शन चालू कर दिए गए।
विज्ञापन


सिरसागंज डिविजन के अंतर्गत गांव श्यामनगर में विद्युतीकरण के लिए गांव के बाशिंदे काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। समस्या संज्ञान में आने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने इस संबंध में ठोस पहल की। एक्सईएन सिरसागंज प्रेम नारायन ने के अनुसार गांव में एल एंड टी के माध्यम से गांव स्थित 80 में से 71 घरों में बिजली जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी को सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन जारी किए गए हैं। कनेक्शन जारी होने के बाद सोमवार को अधिकांश घरों में बिजली की रोशनी जगमाई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गांव के रोशन होने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुये उनसे अपेक्षा की है कि वह इस उपलब्धि का सदुपयोग स्वंय, गांव एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए करेंगे एवं राष्ट्र हित में बिजली भी बचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed