फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अपनों के सितम, गैरों के करम

अपनों के सितम, गैरों के करम

Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अपनों के सितम, गैरों के करम
एटा। अपनों ने ठुकराया तो गैर ने खून देकर किशोरी की जान बचाने की कोशिश की। मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को शहर के नई बस्ती निवासी आकाश ने खून दान कर मदद की। निधौलीकलां क्षेत्र में चार दिन पहले मिली मानसिक रूप से परेशान किशोरी को आगरा से लौटा दिया गया था। अब पुलिस उसका जिला अस्पताल में इलाज करा रही है।
विज्ञापन


कस्बा निधौलीकलां स्थित अस्पताल में वृद्ध महिला ने मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को चार अक्तूबर को इलाज के लिए भर्ती कराया था। भर्ती कराने के बाद महिला किशोरी को छोड़कर चली गई। जानकारी पर पुलिस ने महिला हेल्प लाइन कर्मचारियों से संपर्क किया। महिला हेल्पलाइन कर्मचारियों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने खून की कम मात्रा होने के चलते आगरा रेफर कर दिया। इस पर महिला हेल्पलाइन टीम ने किशोरी को आगरा एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया लेकिन एक दिन बाद ही एसएन प्रशासन ने उसे लौटा दिया। इसके बाद एटा की महिला हेल्पलाइन ने किशोरी को फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंची किशोरी के लिए महिला हेल्पलाइन और निधौलीकलां से आई महिला कांस्टेबल से चिकित्सकों ने खून की व्यवस्था कराने के लिए कहा। इस पर ब्लड बैंक में दर्ज रक्तदाताओं से संपर्क किया गया। इसमें आकाश गुप्ता पुत्र छोटेलाल निवासी नई बस्ती ने जिला अस्पताल पहुंच कर बेसहारा किशोरी को खून दिया।
--------
नाम तो लिखा दिया मगर...
एटा। मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी के लिए ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। ब्लड बैंक में संपर्क करने पर महिला हेल्पलाइन टीम से कर्मचारियों ने खून न होने की बात कही। इस पर ब्लड बैंक में दर्ज रक्तदाताओं से फोन पर संपर्क किया गया।


इसमें से अधिकांश लोगों ने कहा कि उनका नाम गलत लिखा है और किसी ने दूसरा बहाना बनाते हुए मना कर दिया। इस तरह से ब्लड बैंक में लोगों ने अपना दर्ज करा दिया है लेकिन जरूरत पड़ने पर रक्तदाता मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed