फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विप्र महाकुंभ में केंद्र सरकार पर गरजा ब्राह्मण समाज

विप्र महाकुंभ में केंद्र सरकार पर गरजा ब्राह्मण समाज

Wed, 05 Sep 2018 09:02 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
विप्र महाकुंभ में केंद्र सरकार पर गरजा ब्राह्मण  समाज
विप्र महाकुंभ में मौजूद विप्रजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। बुधवार को वृंदावन में हुए विप्र महाकुंभ में ब्राह्मणों का गुस्सा केंद्र सरकार पर फूटा। एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण पर सवर्ण समाज को संगठित कर केंद्र को घेरने की चेतावनी दे डाली। सभी ने एक सुर में कहा कि कि हमने जिस सरकार को चुनकर भेजा उसी ने सवर्णों के खिलाफ कानून बनाकर धोखा दिया।
विज्ञापन


वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर शांति सेवा धाम में आयोजित विप्र महाकुंभ को संबोधित करते हुए भगवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी ने कहा कि संसद में भाजपा आज तक राम मंदिर निर्माण कश्मीर में धारा 370 ए धारा 35 ए को हटाने के लिए कानून बनाने से पीछे हट रही है वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बदलकर सवर्णों के अधिकारों और स्वाभिमान को कुचलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सरकार को चारों वर्गों को समान रूप से सुरक्षा देकर जोड़ने का कार्य करना चाहिए। अपील करते हुए कहा कि विप्र समाज भाईचारा निभाते हुए दलितों के बेटे बेटियों के विवाह में अवश्य जाएं। पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि हम कभी जातिवादी नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि हम किसी का हक लेना नहीं चाहते लेकिन हमें इतना कमजोर भी मत समझो कि हमारा हक छीन लोगे।

जगदीश प्रसाद सुपानिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब एससी-एसटी एक्ट को लेकर अपना निर्णय दे दिया था तो आखिर क्या जरूरत आन पड़ी कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बदलना पड़ा। 78 करोड़ सवर्णों को दबाने-कुचलने वाला यह कानून सहन नहीं करेंगे।


यहां श्यामसुंदर गौतम, उमेश पंडित, आचार्य बद्रीश, नागेंद्र गौड़, राम गोपाल शर्मा, नवीन नागर, राजा बाबा, रमाकांत गोस्वामी, अमित भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, आशीष मिश्रा, वैभव गौतम, सुधीर शुक्ला, अतुल कृष्ण गोस्वामी, उदयन शर्मा, गोपेश गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, उमेश चंद्र शर्मा, रमन बिहारी गौतम, विजय शर्मा, श्रीकांत बोहरे और पूर्व चेयरमैन नगर पालिका श्याम सुंदर उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed