फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की सर्विस लेन की रेलिंग ढही, हादसा टला

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की सर्विस लेन की रेलिंग ढही, हादसा टला

Sun, 02 Sep 2018 08:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 02 Sep 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की सर्विस लेन की रेलिंग ढही, हादसा टला
सर्विस लेन की रेलिंग ढही - फोटो : अमर उजाला
एनएच-2 पर आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की सर्विस लेन की रेलिंग शुक्रवार रात को बरसात में ढह गई। मंडी समिति के पास का हिस्सा सर्विस रोड पर जा गिरा। रात का समय होने से सर्विस रोड पर कोई राहगीर नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा होता। मलबे से सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मंडी समिति के नजदीक के हिस्से पर कई वर्ष पूर्व बनाई गई पत्थर की रेलिंग है। शुक्रवार की रात में हाईवे की ये रेलिंग ढह गई। तकरीबन 15 मीटर के क्षेत्र में ये रेलिंग ढही। मलबा पड़ा होने से पांच फुट नीचे स्थित सर्विस रोड भी बंद हो गई। रातभर सड़क बंद रही। शनिवार की सुबह लोगों ने एनएचएआई आगरा खंड के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद हाईवे अथॉरिटी कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से सर्विस रोड का मलबा एक साइड में कर दिया, लेकिन उसे हटाया नहीं गया। इससे सर्विस रोड पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


पांच किलोमीटर का हिस्सा हुआ खतरनाक
हाईवे की सर्विस लेन की जर्जर रेलिंग के कारण यह हिस्सा खतरनाक हो गया है। तकरीबन पांच किलोमीटर की सर्विस लेन की इस पत्थर की दीवार में गहरी दरारें पड़ गई हैं। इसके किसी भी हिस्से के ढहने की आशंका बनी रहती है। इसकी मरम्मत तो की ही नहीं जा रही। शिकायतों के बावजूद हाईवे अथॉरिटी ने रेलिंग की जगह बेरीकेडिंग कराने की जहमत भी नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले भी ढही थी रेलिंग
फिरोजाबाद हाईवे पर मंडी समिति की कमजोर हो चुकी सर्विस लेन की ये पत्थर की रेलिंग दो साल पहले भी ढह गई थी। तब कई गाड़ियां सर्विस रोड पर दब गई थीं। हादसे के बाद केवल ढहे हुए हिस्से की मरम्मत करा दी गई, शेष हिस्से पर ध्यान नहीं दिया गया। अब दूसरी जगह से दीवार ढह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed