फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टेंपो सवार बदमाशों ने नकदी-आभूषण लूटे

टेंपो सवार बदमाशों ने नकदी-आभूषण लूटे

Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
टेंपो सवार बदमाशों ने नकदी-आभूषण लूटे

विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में टेम्पो सवार बदमाशों ने महिला से पांच हजार रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने थाना मिरहची में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच का आश्वासन दिया है।

कासगंज थाना सोरों के अडूपुरा निवासी नीरज पुत्री सोदान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उसे कस्बा मिरहची से हरिशंकर पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर गढ़ौली मिरहची सहित तीन लोगों ने टेम्पो में बैठा लिया था।
विज्ञापन



इसके बाद उससे कासगंज मिरहची के बीच आरोपियों ने मारपीट कर उसके पास रखे पांच हजार रुपये, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र आदि जेवरात लूट लिए। इसके बाद मुझे छोड़कर आरोपी टेम्पो संग फरार हो गए। इसकी जानकारी किसी तरह नीरज ने परिजनों को दी। नीरज को लेकर परिजन थाना मिरहची पहुंचे। जहां महिला ने थाना मिरहची में हरिशंकर सहित तीन लोगों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed