{"_id":"5b71cbb142c792205f49fd0b","slug":"201534184369-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के बाइक स्टैंड पर मारपीट और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के बाइक स्टैंड पर मारपीट और हंगामा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल स्थित साइकिल स्टैंड पर बाइक खड़ी करने को लेकर सोमवार को युवक और साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट होने पर युवक के साथी पहुंच गए। कुछ लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया।
सलेमपुर कर्खा निवासी योगेश यादव गांव के शिक्षक की मौत हो जाने से जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के कारण आया था। जिला अस्पताल में घुसते ही युवक बाइक सीधे पोस्टमार्टम ग्रह की ओर ले जाने लगा। साइकिल स्टैंड स्टाफ ने बाइक स्टैंड पर लगाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ युवक से मारपीट कर दी।
इसी से गुस्साए युवक ने अपने साथियों को फोन किया तो 15 से 20 युवक पहुंच गए। युवकों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने से पहले अस्पताल चौकी पर तैनात स्टाफ पहुंच गया। पुलिस कर्मियों के साथ ही कुछ संभ्रात नागरिकों ने समझा कर शांत करा दिया। इसके बाद दोनो पक्ष वहां से चले गए।