फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर पालिका की लड़ाई सदन से सड़क पर आई

नगर पालिका की लड़ाई सदन से सड़क पर आई

Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की लड़ाई सदन से सड़क पर  आई
मैनपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जन समस्याओं की अनदेखी पर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र के बाद अब बैठक कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। रविवार के दिन नगर पालिका में हुई बैठक में पहुंची पालिकाध्यक्ष और उनके पति के साथ सभासदों की जमकर नोकझोंक हुई। करीब दो घंटे तक चले हंगामे की चर्चा सदन से लेकर सड़क तक चर्चा रही।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों ने रविवार को अवकाश के बीच नगर पालिका में एक बैठक बुलाई। इसमें पालिकाध्यक्ष द्वारा जन समस्याओं की जा रही अनदेखी और भ्रष्टाचार पूर्ण नीति पर आक्रोश व्यक्त किया गया। नगर पालिका में सभासदों की बैठक की जानकारी जैसे ही पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी को हुई वे अपने पति लक्ष्मण गुप्ता के साथ पालिका पहुंच गईं। उन्हें देखकर सभासदों ने जमकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्ष और उनके पति के साथ सभासदों की नोकझोंक हुई। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, जनता की समस्याओं की अनदेखी की बात कही।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक नगर पालिका में हंगामा होता रहा। यह हंगामा नगर पालिका के सदन से निकलकर सड़क तक हुआ। आक्रोशित सभासद किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं हुए। पांच समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक पत्र भेजा गया है। इस दौरान सभासद मालती देवी, रामा देवी, संध्या, मीनू, एलकार सिंह, तेजप्रताप, पुष्पा देवी, धनरेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र, लक्ष्मी देवी, निशांत जैन, संजय कुमार, कल्पना देवी, प्रवीन कुमार, दीपू गोस्वामी, देव कुमार, सरोज कुमारी, रवि प्रकाश, फूलवहार, विश्वनाथ यादव, राजीव कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed