{"_id":"5b1be64c4f1c1ba16e8b70ec","slug":"201528555084-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकले और कंडक्टर से भिड़ गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से निकले और कंडक्टर से भिड़ गए युवक
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मोबाइल चोरी के मामले में शुक्रवार को जेल से छूटे दो युवक नए बस अड्डे से बस में सवार होकर दिल्ली के लिए चले। गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे दोनों युवकों का कंडक्टर सेे टिकट के पैसों को लेकर विवाद हो गया। कंडक्टर से हुई मारपीट पर हाईवे पुलिस ने दोनों को फिर पकड़ लिया।
नए बस अड्डे से बस में सवार दो युवकों से कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे। दोनों युवकों ने बांह पर लगी जेल की मुहर दिखा दी। कंडक्टर ने फिर पैसे मांगे तो दोनों युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर गोवर्धन चौराहे पर हाईवे पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि शांतिभंग में पकड़े गए नई दिल्ली के माता मंदिर की गली नंबर पांच निवासी आकाश कुमार पुत्र राजकुमार और दिल्ली के सीलमपुर निवासी सौरभ पुत्र राकेश है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक की मानें तो एक माह पहले मोबाइल चोरी में दोनों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद घर जाने को किराया नहीं था। जेल में किसी ने दोनों को बांह पर लगी मुहर दिखाने पर किराया न लगने की बात कही। कंडक्टर को मुहर दिखाई तो नहीं माना। प्रभारी निरीक्षक ने लूटपाट से इंकार किया है।