{"_id":"5b153c134f1c1b614d8b4a2b","slug":"201528118291-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनवाया शौचालय तो बंद होगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनवाया शौचालय तो बंद होगा राशन
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में जिन लोगों ने घर में शौचालय नहीं बनवाए हैं, उनके लिए आगे मुश्किलें आने वाली हैं। जिला प्रशासन की ओर से शौचालय नहीं बनवाने वाले लोगों का राशन बंद कर दिया जाएगा। यह हम नहीं कह रहे, ऐसा फरमान प्रशासन की ओर से दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन से सहयोग लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जल्द ही जिले में इस नियम को प्रभावी कर दिया जाएगा।
शासन की ओर से जिले को अक्तूबर तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य मिला है। लेकिन जिले में स्थिति काफी खराब है। वहीं आए दिन शौचालयों में घोटाले भी निकलकर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग जानबूझकर शौचालयों का निर्माण नहीं करा रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला पंचायतीराज विभाग नई राणनीति बनाने पर कार्य कर रहा है। इसके तहत जिन लोगों के घर पर शौचालय नहीं बने हैं, उनका राशन रोक दिया जाएगा।
नियम को प्रभावी करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा जा रहा है। यह राशन राशन डीलर के पास एकत्रित रहेगा। जब लाभार्थी शौचालय को बनवा लेगा, तो उसे रुका हुआ राशन भी दे दिया जाएगा। साथ ही राशन को नियमित रुप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में शौचालयों की संख्या जिले में ओडीएफ के तहत 299956 परिवारों का सर्वे कराया गया था। अभी तक एक लाख 99 हजार शौचालयों का निर्माण पूरा करा दिया गया। लेकिन इसके बाद भी दोबारा हुए सर्वे में 94900 शौचालय ही बने इस्तेमाल की स्थिति में पाए गए हैं।