फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   उपलब्धियों के दम पर भाजपा फिर आएगी सता में: अरुण सिंह

उपलब्धियों के दम पर भाजपा फिर आएगी सता में: अरुण सिंह

Wed, 30 May 2018 08:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
उपलब्धियों के दम पर भाजपा फिर आएगी सता में: अरुण  सिंह
अरुण सिंह को पुस्तक भेंट करते संत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहे हैं। इसी के दम पर भाजपा 2019 में फिर सत्ता पर काबिज होगी। वह बुधवार शाम वृंदावन के रामकृष्ण मठ में संतों से मुलाकात करने आए थे। कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज व स्वामी रामकृष्ण महाराज से केंद्र सरकार की सरकार की उपलब्धियां साझा कीं।
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की योजना है कि केंद्र और प्रदेश के मंत्री, पदाधिकारी, सांसद और विधायक देशभर में खास लोगों से मिलकर सरकार की नीतियों को बताएं। भारत की विदेश नीति मजबूत और प्रभावित हुई है। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। वहीं सरकार ने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, किसानों और आदिवासियों के विकास तथा कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर नीतियां अपनाई हैं। आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, गरीब परिवारों को एक करोड़ प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला जैसी योजनाएं ही भाजपा को पुन: सत्ता में लाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष की लामबंदी को देश और जनहित से परे डर और निजी हितों से प्रेरित बताया। इस अवसर जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महापौर मुकेश आर्य बंधु, प्रदीप गोस्वामी, विनीत शर्मा, ठाकुर मेघश्याम सिंह, जिला महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, मुकेश गौतम, चिंताहरण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed