{"_id":"5b0ae88b4f1c1bf26e8b4d04","slug":"201527441547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों को भय दिखाकर वृद्ध दंपति से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों को भय दिखाकर वृद्ध दंपति से मारपीट
Updated Sun, 27 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
सहावर के म्यासुर गांव में बदमाशों का शोर मचाकर रंजिश में एक वृद्ध दंपती पर हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। आरोपियों के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हमले का शिकार वृद्ध बाबूराम और उनकी पत्नी मुन्नी देवी घर पर थी तभी गांव के ही रामपाल ने कहा कि तुम्हारे घर के पीछे बदमाश आ गए हैं। यहां से भाग जाओ। बदमाशों की सूचना मिलते ही वृद्ध बाबूराम पास के ही उर्वेंद्र के मकान की छत पर पड़ी सरसों की लकड़ी के पीछे छिप गए।
तभी योजनाबद्ध तरीके से उनसे जमीन के विवाद में रंजिश मानने वाले ज्ञान सिंह, चरन सिंह, उमाशंकर, मनोज कुमार, जितेंद्र एवं कालिया निवासी पीपल अड्डा एटा ने दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडों से वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गए। आरोपियों के खिलाफ बाबूराम ने प्राथमिकी दर्ज कराई।