फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीवर लाइन देगी आराम, नरक बनाएगा इसका काम

सीवर लाइन देगी आराम, नरक बनाएगा इसका काम

Sat, 05 May 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन देगी आराम, नरक बनाएगा इसका काम
21 करोड़ से होगा सीवर और पेयजल संयोजन - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

शहर में नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है। मुख्य पपिंग स्टेशन से खोदाई का काम शुरू हो गया है। शहर की तरफ बढ़ता खोदाई का काम बरसात में लोगों के लिए दिक्कत का सबब बनेगा। इसके लिए जल निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही पालिका ने भी निगम को कार्य के दौरान मदद करने का आश्वासन दिया है।
नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीवर लाइन प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है। नोएडा की टेक्नोक्राफ्ट कंपनी ने मानपुर स्थित मैन पपिंग स्टेशन पर बाउंड्रीवाल होने के बाद नगर में पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। 223 करोड़ की लागत से बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत 20 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। इसे लेकर जल निगम ने शहर को चार जोन मेें बांटते हुए तीन चरणों में काम कराने की तैयारी की है। पहले चरण में मानपुर स्थित मैन पपिंग स्टेशन से पाइप लाइन डाली जा रही है। पहले चरण में जीटी रोड पर खुदाई का काम किया जा रहा है। मगर बरसात में यह दिक्कत का सबब बन सकता है। सड़कों की खुदाई और बरसात के चलते शहर में जलभराव की समस्या गहराएगी। हालांकि जल निगम ने खुदाई के बाद हर सड़क को दुरुस्त करने की बात कही है। वहीं लोगों की दिक्कत को समझते हुए सहयोग मांगा है। जल निगम के अधिकारियों की मानें तो यह शहर के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है। शहर के 24 वार्डों मेें सीवर लाइन डालने के लिए हर सड़क पर खुदाई का काम होगा। बरसात के दौरान दिक्कतों के चलते काम बंद भी रहेगा, लेकिन समस्याओं को नजरअंदाज करने से विकास की नई राह तय हो सकेगी। पिछले दिनों पालिका में हुई बोर्ड बैठक में जल निगम के अधिकारियों ने पालिका के अधिकारियों और सभासदों को पूरा प्लान समझा दिया है। इसे लेकर पालिका अधिकारियों ने पूर्ण मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विकास की नई राह, लोग करें सहयोग
जल निगम के एक्सईएन एएस भाटी का कहना है कि सीवर लाइन प्रोजेक्ट शहर के लिए बड़ी परियोजना है। पूरी परियोजना के दौरान शहर में खुदाई होगी। तमाम अड़चनें भी आएंगी। मगर, नगर वासियों के सहयोग से यह परियोजना जमीन पर दिखाई दे सकेगी। लोग समस्या होने पर मुझे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में यहां होगा काम
परियोजना के तहत पहले चरण में जोन थ्री में काम होगा। इसके तहत जीटी रोड, अलीगंज रोड, आवास विकास, घंटाघर, शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड के मोहल्ले शामिल किए गए हैं।
दूसरे चरण में सिविल लाइंस में होगा काम
सीवर लाइन परियोजना में जोन चार में दूसरे चरण में काम होगा। जिसमें 53.96 करोड़ रुपये के खर्च के साथ 35.51 किमी लाइन डाली जाएगी। जिसमें सिविल लाइंस, गांधी मार्केट, आगरा रोड के क्षेत्रों मेें 3624 परिवारों को सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे।
तीसरे चरण में जुड़ेंगे 13 हजार मकान
परियोजना में तीसरे चरण में जोन वन और जोन टू में काम होगा। जिसमें 55.01 किमी लाइन डाली जाएगी। साथ ही 68.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान नगर के रेलवे रोड, शांतिनगर, ठंडी सड़क, कटरा मोहल्ला, शृंगार नगर, निधौली रोड के 13 हजार परिवार जुड़ेंगे।


2020 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
सीवर लाइन का काम कार्यदायी संस्था को वर्ष 2020 तक पूरा करना है। इसके लिए शहर में 5.96 एमएलडी से ज्यादा क्षमता वाले चार इंटर कनेक्ट पपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों और मजदूरों ने परियोजना स्थल पर डेरा डाल दिया है।

कहते हैं आंकड़े
223 करोड़ की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट
106 करोड़ रुपये खर्च होंगे पहले चरण में
20 किमी लंबी लाइन डाली जाएगी शहर में
24 वार्डों में होगा खुदाई का काम
2020 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed