फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सरकारी दफ्तर होंगे पेपरलेस

सरकारी दफ्तर होंगे पेपरलेस

Sat, 05 May 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तर होंगे  पेपरलेस
मैनपुरी। कुछ दिनों बाद जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में अलग अंदाज में काम होता दिखाई देगा। सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार खर्चों को कम करने और कागजों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी कार्यालयों को पेपरलेस बनाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इसके तहत कार्यालयों में सभी कार्य ऑनलाइन ही किए जाएंगे। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता के द्वारा तीन मई को जारी किए गए पत्र में सभी अधिकारियों को साफतौर पर कहा गया है, कि ई-ऑफिस प्रणाली के दौरान सूचनाओं, पत्रवालियों के आदान-प्रदान करने और लेन-देन के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी एनआईसी और जीओवी डॉट इन पर अपनी मेल आईडी बनवा लें। पत्र में कहा गया है कि सभी अपनी मेल आईडी बनवाकर तत्काल प्रभाव से सूचित करें। इससे प्रणाली को पूर्णरूप से लागू किया जा सके। ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी की मेल आईडी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed