फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिकायतकर्ताओं के नाम राशन कार्ड की लिस्ट से गायब

शिकायतकर्ताओं के नाम राशन कार्ड की लिस्ट से गायब

Tue, 03 Apr 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं के नाम राशन कार्ड की लिस्ट से गायब
मथुरा। गांव मुडे़सी में 100 से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम राशन कार्ड की लिस्ट से गायब कर दिए हैं। मामले की जांच डीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी है। उधर, आरोप है कि गरीबों के राशन को हजम कर रहे डीलरों की पैरोकारी विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारी चहेते डीलरों के खिलाफ आ रही शिकायतों को निस्प्रभावी करने में लगे हैं।
विज्ञापन


तहसील सदर के गांव मुडेसी के मनमोहन शर्मा ने 28 फरवरी में जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई थी कि राशन डीलर गांव में अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है। शपथ पत्र के साथ उक्त कार्ड धारकों की लिस्ट भी उन्हें सौंपी गई। मामले में 15 दिन बाद भी जांच शुरू न होने पर ग्रामीणों ने तहसील दिवस में 13 मार्च को शिकायत डीएम से कर दी।
विज्ञापन


शिकायत में विभागीय अधिकारियों पर लेनदेन का आरोप लगने के कारण डीएम ने जांच नायब तहसीलदार को सौंपी। जांच प्रक्रिया के तहत पूर्व निर्धारित कार्ड धारकों की लिस्ट के मुताबिक 45 अंत्योदय कार्ड धारकों के बयान भी ले लिए गए। जांच और आगे बढ़ती विभागीय अधिकारियों ने डीलर को बचाने के लिए शिकायती कार्ड धारकों को लिस्ट से ही गायब कर दिया। अब इसकी शिकायत एक बार फिर डीएम के समक्ष पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed