फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में धड़ल्ले से चल रहा है काले तेल का खेल

जिले में धड़ल्ले से चल रहा है काले तेल का खेल

Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले में धड़ल्ले से चल रहा है काले तेल का  खेल
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले डामर में केरोसिन मिला कर काला तेल बनाने का खेल सिरसागंज क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है। हाइवे के किनारे संचालित अवैध कारोबार को नेताओं के साथ अफसरों का संरक्षण मिला है। मंगलवार देर रात डीएम नेहा शर्मा ने गोपनीय तरीके से छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। मौके से तीन टैंकर और भारी मात्रा में केरोसिन मिला है। पुलिस ने बाउंड्री सील कर कैंअर कुछ चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


हाइवे सहित प्रमुख मार्गों के निर्माण में प्रयोग होने वाले डामर की आपूर्ति मथुरा रिफाइनरी से होती है। डांमर से भरे टैंकरों को सीधे ठेकेदारों तक पहुंचाने से पूर्व टैंकरों से इसे निकालने और इसके एवज में केरोसिन एवं जला काला तेल मिलाने का यहां धड़ल्ले से चल रहा है। मंगलवार देर रात डीएम नेहा शर्मा ने एडीएम उदय सिंह, सीओ सिरसागंज अजय चौहान, पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों और पुलिस के साथ गोपनीय ढंग से नगला राधे मोड़ पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस बल बुला कर मुखबिर के इशारे पर श्रीराम होटल के पास खड़े टैंकर पकड़ लिए। जबकि वहां से भागे दो टैंकर घेराबंदी करके पकड़ कर चालकों को हिरासत में लिया है। होटल के सौ मीटर दूर पुराना टैंकर मिला। इसमें डाबर पिघलाया जा रहा था। बाउंड्रीवाल के अंदर जांच की तो बड़ी मात्रा में केरोसिन मिला। डीएम ने परिसर को सील करने के आदेश दिए। नवज्योति होटल के पीछे सुबोध कुमार के प्लाट पर भी काम होता मिला। सुबोध ने कहा उमेश कुमार निवासी दक्षिणी मोहनगंज इटावा रोड सिरसागंज ने प्लाट 21 फरवरी को दो हजार रुपया प्रतिमाह किराए पर लिया है। डीएम कार्रवाई होने पर मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला राधे के समीप डामर से भरा टैंकर होटल के सामने खड़ा मिला। टैंकर मथुरा रिफाइनरी से सुबह निकला था। डीएम नेहा शर्मा ने एसएचओ सिरसागंज और डीएसओ को वहां मिले केरोसिन के मामले में कार्रवाई और प्लाट मालिकों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एसडीएम सिरसागंज चंद्रभानु बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम के अंदर जब्त माल की चेकिंग की। गोदाम में बरामद काले तेल से भरा टैंकर अवैध करोबार से जुड़े पवन यादव का बताया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि काले तेल व डामर के मिश्रण की बिक्री सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को करते हैं। मिश्रण कीमत में डाबर से आधी होती है। ़पैसा बचाने के लिए ठेकेदार इसका धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। रैकेट को चिंहित कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसी गोदाम पर 2017 में पूर्ति निरीक्षक के साथ छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में काला तेल जब्त किया था। इससे पूर्व सपा के शासन में तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने छापेमारी की तो नगला नगला राधे मोड, शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा के करीब और मक्खनपुर में अवैध कारोबार चलता मिला था, लेकिन सपा नेताओं के हस्तक्षेप के चलते जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पाया था।


गोदामों में मिटटी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल बनाया जाता है। एक ड्रम मिटटी के तेल में एक चम्मच केमिकल मिलाने पर देखते ही देखते नीले रंग का केरोसिन का तेल पीले रंग के डीजल में बदल जाता है ओर सड़क के किनारे दुकानों पर इसकी बिक्री डीजल बता कर धड़ल्ले से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed