फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भारत में प्रतिभा की कमी नहीं, दरकार उन्हें उभारने की है: गिरिराज सिंह

भारत में प्रतिभा की कमी नहीं, दरकार उन्हें उभारने की है: गिरिराज सिंह

Mon, 26 Feb 2018 08:15 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
भारत में प्रतिभा की कमी नहीं, दरकार उन्हें उभारने की है: गिरिराज सिंह
प्रियाकांत जू एकता सेवा पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। प्रियाकांज जू मंदिर में प्रियाकांत जू एकता सेवा पुरस्कार 2018 का आयोजन किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि भारतवर्ष में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस दरकार है तो उन प्रतिभाओं को उभारने की।
विज्ञापन
रविवार रात हुए आयोजन में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही पदमश्री संतोष यादव, महिला एंबुलेंस ड्राइवर ट्ंिवकल कालिया, दिल्ली के हिंदी भवन में चाय बेचकर साहित्य पर 25 किताबें लिखने वाले लेखक लक्ष्मण राव, निर्धन और कूड़ा कबाड़ बीनने वाले बच्चों को स्ट्रीट स्कूल संचालित कर शिक्षा प्रदान करने वाले सतीश चंद्र शर्मा एवं बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले शिक्षक मनोज सिंह को स्मृति चिंह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि देश और समाज की सेवा का जीवन जीने वाले लोग ही इस राष्ट्र की शक्ति हैं। इन्हीं से संस्कार, संस्कृति और मानवता की उम्मीदें बची हुईं हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि भारतवर्ष में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन प्रतिभाओं को उभारने की। इस अवसर पर सचिव विजय शर्मा, अजय भाटिवाल, जगदीश वर्मा, भाजपा नेता राजेश चौधरी,धन्नू भइया, राजेश सिंह, विष्णु शर्मा, इन्द्रेश, चन्द्रप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed