{"_id":"5a75f2ad4f1c1bc83b8b4b41","slug":"201517679277-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास खून से लथपथ मिले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास खून से लथपथ मिले युवक की मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। एक युवक शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक के समीप खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे आगरा भेज दिया गया। आगरा जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजन शव को लेकर थाना पहुंचे। पिता द्वारा दी गई फौती पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी हुकम सिंह (23) पुत्र सियाराम शुक्रवार शाम लगभग छह बजे के करीब रेलवे ट्रैक के समीप खून से लथपथ पड़ा मिला था। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे आगरा भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिवारीजन शव लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।