{"_id":"5a75c4c54f1c1ba5268b80f1","slug":"201517667525-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां भी नकल होगी वहां के अफसर नपेंगे: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां भी नकल होगी वहां के अफसर नपेंगे: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि कहीं भी नकल होनी नहीं चाहिए। अगर एक कमरे में भी नकल मिलेगी तो सामूहिक नकल मानते हुए सेंटर डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वृंदावन की गोशाला में ब्रज के 108 गांवों के समग्र विकास को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मीटिंग भी की। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया। कितने सेंटर हैं और क्या इंतजाम किए गए हैं सभी के बारे में सिलसिलेवार जानकारी की गई। बैठक में कमिश्नर केराम मोहनराव के साथ जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी स्वप्निल ममगाई के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नकल पर नकेल को पूरी प्लानिंग प्रदेश भर में कर ली गई है। कहीं भी नकल होने नहीं दी जाएगी। जो भी संवेदनशील केंद्र हैं वहां एसटीएफ को लगा दिया गया है।
विज्ञापन