{"_id":"5a74a3244f1c1b8a268b8079","slug":"201517593380-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवियों को दी आत्म रक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवियों को दी आत्म रक्षा की जानकारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चांदेश्वर रोड स्थित नगला शिवलाल में चल रहे आरसी महिला डिग्री कालेज के एनएसएस शिविर में पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने नारी सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान स्वयं सेवियों को आत्मरक्षा की जानकारी प्रदान की।
लेफ्टिनेंट सविता ने स्वयं सेवियों को आत्म रक्षा के गुरु सिखाए, जिससे वे अपराधों के प्रति सजग होकर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला कर सकें। स्वयं सेवियों ने वहां उपस्थित जन-समूह को महिलाओं की सशक्तीकरण व उनके अधिकारों से भी अवगत कराया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने स्वयं सेवियों से कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी श्रेष्ठता विशिष्टता पुरुषों से बढ़कर सिद्ध कर रहीं हैं। इसके बावजूद भी आज देश-विदेश में महिला उत्पीड़न का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। डा. फतेह सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. कुसुम यादव ने भी विचार रखे।