फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पर्यावरण मंत्रालय टीम ने गेल से मांगी इकाइयों की सूची

पर्यावरण मंत्रालय टीम ने गेल से मांगी इकाइयों की सूची

Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्रालय टीम ने गेल से मांगी इकाइयों की सूची
फिरोजाबाद। टीटीजेड में तीन साल से गैस मिलने का इंतजार कर रही इकाइयों को हरी झंडी देने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। मंत्रालय से दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को सुहागनगरी में दस्तक दी। गेल से गैस के लिए प्रत्यावेदन करने वाली इकाइयों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


सुहागनगरी में जनवरी-15 से टीटीजेड में नई इकाई स्थापित करने और क्षमता विस्तार पर रोक लगी है। पर्यावरण मंत्रालय ने वंचित इकाइयों को गैस देने के लिए पहल की है। मंत्रालय ने प्रतीक्षारत ऐसी इकाइयों का डाटा उद्योग विभाग से तलब किया था, जिनके द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


उद्योग विभाग ने 19 इकाइयों की सूची मंत्रालय को भेजी है। मंत्रालय प्रतीक्षारत 19 इकाइयों का स्थलीय जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी सोमवार को जिला उद्योग केंद्र पहुंची। टीम में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट-डी कमल कुमार, टीटीजेड अथॉरिटी के प्रतिनिधि ेनियोजक एससी गौड शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग विभाग के अफसरों से वार्ता करने के बाद टीम में शामिल सदस्यों ने गेल से गैस के लिए प्रत्यावेदन इकाइयों की सूची तलब की है। सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने बताया कि मंत्रालय की टीम ने गेल से सूची मांगी है। टीम वार्ता के बाद आगरा रवाना हो गई। सूची मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed