{"_id":"5a54ff634f1c1b4d198b5edc","slug":"201515519843-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार में भाग लेने पंचकुला गए आगरा के दस पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार में भाग लेने पंचकुला गए आगरा के दस पार्षद
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अमृत योजना के तहत पंचकुला हरियाणा में होने जा रही दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेने के लिए आगरा नगर निगम के 10 पार्षद मंगलवार को रवाना हुए। मेयर नवीन जैन ने पार्षदों को नगर निगम परिसर से रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस बार निगम के दस पार्षदों को भेजा गया है। आगे अन्य पार्षदों को भेजा जाएगा।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि अमृत योजना के तहत पंचकुला में आयोजित सेमिनार में विकास, स्वच्छता आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसमें आगरा सहित कई प्रदेशों के पार्षद हिस्सा लेंगे। पार्षदों से उनके शहरों की सफाई व्यवस्था के संबंध में सुझाव मांगे जाएंगे, साथ वे अपने शहरों के अनुभवों को साझा करेंगे।
निर्दलीय पार्षदों में से एक पार्षद और बसपा के पार्षदों को शामिल किया है। दल में भाजपा की ओर से पार्षद शरद चौहान, मोहन सिंह, शोभाराम राठौर, आशीष पाराशर, मुकुल गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित ग्वाला, हरिओम गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
बसपा की ओर से विमल गुप्ता और निर्दलीय पार्षदों में से नित्य कुमार निमेश को दल में शामिल किया गया है। नवीन जैन ने बताया कि इस तरह स्टडी टूर पर अलग-अलग पार्षदों को भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।