{"_id":"5a413f894f1c1b6e468bca08","slug":"201514225545-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने के बाद सिपाही ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक टकराने के बाद सिपाही ने किया हंगामा
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
JOB DELHI POLICE
विज्ञापन
मैनपुरी। बाइक के दूसरी बाइक से टकराने के बाद आबकारी विभाग के एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मगर नशे में धुत सिपाही ने वहां भी उपचार कराने से इंकार कर दिया। किसी तरह सहकर्मी उसे वापस ले गए।
आबकारी विभाग में चालक के पद पर तैनात संग्राम सिंह शराब पीने का आदी है। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर गया था। वापस लौटने के बाद सोमवार को उसने जमकर शराब पी ली। बाइक लेकर घर से निकला तभी एक गली में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइकों की भिड़ंत के बाद वहां भीड़ जमा हो गई तो सिपाही हंगामा करने लगा। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उसके कुछ साथी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उससे उपचार कराने को कहा मगर नशे में धुत सिपाही ने किसी की बात नहीं मानी। कभी मुख्यमंत्री तो किसी और नेता से अपने संबंधों की बात कहते हुए वहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद बगैर उपचार के लिए जिला अस्पताल से बाहर चला गया। इस बीच वहां पहुंचा सिपाही का पुत्र साथ लेकर घर चला गया।