{"_id":"5a1da8154f1c1b156b8b8f4f","slug":"201511893013-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला नगर को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला नगर को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। निकाय चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार सायं मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान सामग्री एवं मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया है। पीएसी कमांडरों और सर्किल के थाना प्रभारियों को गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
एसडीएम डा. सुरेश कुमार और सीओ डा. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 29 नवबंर को होने वाले मतदान के लिए टूंडला नगर को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया है। मतदान के दौरान दो जोनों में दो जोनल मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार एसडीएम टूंडला, संजय अग्रवाल एक्सईएन आरईएस और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. प्रदीप कुमार डीसीवीओ, डा. नीरज गर्ग पशु वीओ पचोखरा, धर्मेंद्र कटियार वीडीओ, मदनपुर, केपी शर्मा वाणिज्य कर अधिकारी फिरोजाबाद, विक्टर जोन श्रम प्रवर्तन अधिकारी फिरोजाबाद तैनात रहेंगे। जो मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे।
उन्होंने बताया कि टूंडला नगर क्षेत्र में कुल 16 मतदान केंद्र में 52 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां ां टूंडला नगर के कुल 43,841 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए हर बूथ पर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मतदेय स्थल से 100 मीटर दूर आम लोग और वाहन रहेंगे। इस दूरी में मतदेय स्थल की ओर सिर्फ मतदाता आएंगे। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पीएसी बल अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखेगा।