फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

Tue, 28 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
accident
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे मां-बेटे रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीप में रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी सुखरानी (53) मंगलवार को अपने पुत्र गणेश पाल (25) के साथ थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कल्हौर रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वह थाना दन्नाहार क्षेत्र के बटरोली मोड़ के समीप पहुंची। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस मां-बेटे को जीप में लादकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक परिवारीजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान रोडवेज बस बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे मां-बेटे को बचने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग गया।


बटरोली मोड़ पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस को कवायद करनी पड़ी। मृतकों के पास न तो मोबाइल मिला न हीं कोई पहचान पत्र मिला। कुछ कागज मिले जिन पर कुछ नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने उन नंबरों पर काल कर मृतकों के बारे में पता लगाया। इसके बाद एक रिश्तेदार ने पहचान कर मृतक के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed