{"_id":"5a170bce4f1c1b86698bd642","slug":"201511459790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशियो के समर्थन में राजबब्बर का रोड शो आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशियो के समर्थन में राजबब्बर का रोड शो आज
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद राजबब्बर शुक्रवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी शाहजहां परवीन के समर्थन में रोड शो करेंगे। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने बताया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर शाम चार बजे फिरोजाबाद पहुंचेंगे। गांधीपार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू करेंगे।
रोड शो गांधीपार्क से शुरू होकर सदर बाजार, हुसैनी मोहल्ला, चौकी गेट, नगला बरी, जाटवपुरी होते हुए नैनी ग्लास पर समाप्त होगा। वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राजबब्बर के रोड शो और जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। रोड शो में जुटने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।