{"_id":"5a0af1684f1c1bee688bb4df","slug":"201510666600-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंस से अन्ना ने की बच्चों से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंस से अन्ना ने की बच्चों से बात
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
अन्ना हजारे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाल दिवस पर खिलखिलाते बच्चों के चेहरे अचानक मुरझा गए। जब उन्होंने सुना कि कार्यक्रम में समाजसेवी अन्ना हजारे नहीं आ रहे है। फिर बच्चों ने अन्ना हजारे के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।
द स्माइल रेवोलूशन संगठन ने मंगलवार को बाल दिवस पर केआर इंटर कॉलेज में अनाथ और स्कूली बच्चों का कार्यक्रम रखा था। इसमें अन्ना हजारे को आना था। टीम ने जिले भर में इस बात का प्रचार किया, स्कूली बच्चे उत्साहित थे। इसी बीच संदेश आया कि अन्ना नहीं आ रहे हैं। इसके बाद बच्चों से उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग कराई।
अन्ना ने कहा नई पीढ़ी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की कुर्बानी याद रखे। उन्होंने कहा सत्ता बदल गई लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। इसके लिए अब जन संसद का गठन किया जाएगा। दुखियों की सेवा में परम आनंद की अनुभूति होती है। रालेगढ़ सिद्धि से आए कर्नल दिनेश नेन ने कहा सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स अफसर अंग्रेज अफसरों की तरह काम कर रहे हैं। लगता है कि गोरे अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए। अन्ना की टीम में वो ही लोग शामिल हो रहे हैं, जो शपथ पत्र दे रहे हैं वो किसी राजनीतिक दल में नहीं जाएंगे। इस अवसर पर संयोजक डॉ. ललित मोहन शर्मा, राहुल शिवहरे, राहुल बंसल, इशिता, नितिन, गंगाधर अरोड़ा, डॉ. भगत सिंह, राजीव पचौरी, संजय पचौरी, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।