{"_id":"5a07009c4f1c1b70548bc703","slug":"201510408348-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलते पकड़ा, लोगों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलते पकड़ा, लोगों ने की पिटाई
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : डैमो
राया (मथुरा)। हाथरस रोड पर एटीएम कार्ड बदलते समय एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। मौके का फायदा उठा कर एक अन्य युवक एटीएम कार्ड लेकर भाग गया, बाद में कार्ड देने आए दो और लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मांट थाने के नगला देह निवासी प्रताप सिंह पुत्र नवाब सिंह शनिवार दोपहर हाथरस रोड पर इंडिया बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालते समय बहाने से गीतम निवासी नगला उदयभान थाना मुरसान ने उनका कार्ड बदल दिया। प्रताप सिंह को शक हुआ तो उसने गीतम को पकड़ लिया। इतने में एक अन्य युवक आ गया। वह एटीएम कार्ड लेकर भाग गया। प्रताप सिंह ने गीतम को नहीं छोड़ा। इतने में वहां भीड़ जमा हो गई।
कुछ देर बाद गीतम का पिता रामपाल और भाई महीपाल एटीएम कार्ड देने आए। उनको भी पकड़कर ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया। उनके कब्जे से और भी कार्ड मिले हैं।