{"_id":"5a006b0a4f1c1bd7538bb94b","slug":"201509976842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना महंगा मिला तो यात्रियों ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना महंगा मिला तो यात्रियों ने रोकी ट्रेन
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुंबई से दिल्ली जा रही महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महंगा खाना मिलने पर यात्रियों ने ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोक लिया। महंगे खाने की शिकायत दर्ज करने के लिए कोच कंडक्टर ने शिकायत पुस्तिका नहीं दी तो यात्रियों ने तीन बार चेनपुलिंग कर ट्रेन को 20 मिनट तक नहीं चलने दिया। आरपीएफ और रेल अफसर के हस्तक्षेप के बाद शिकायत दर्ज हो सकी और ट्रेन आगे बढ़ सकी।
मुंबई से निजामुद्दीन जा रही महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर स्टॉपेज नहीं है। सोमवार सुबह 11:30 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म पांच से महाराष्ट्र संपर्क क्रांति को गुजारा जा रहा था तभी ट्रेन के एसी के बी-1 और बी-2 कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के अचानक रुकते ही आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव और उप स्टेशन प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पहुंच गए। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में खाने का निर्धारित से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। शिकायत के लिए कोच कंडक्टर से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने नहीं दी। ट्रेन चली तो फिर से यात्रियों ने ट्रेन रोक दी और शिकायत दर्ज कराने पर अड़ गए। यात्रियों ने ऐसा तीन बार किया। आरपीएफ ने कोच कंडक्टर से यात्रियों को शिकायत पुस्तिका दिलवाई और ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना कराया। इसके चलते ट्रेन 20 मिनट देरी से चली।