{"_id":"59f9d4724f1c1bca678b87e8","slug":"201509545074-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर कालोनी कांड: पुलिस ने कराई सरकार की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर कालोनी कांड: पुलिस ने कराई सरकार की फजीहत
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सराफा हत्याकांड के बाद एक बार फिर मथुरा पुलिस ने सरकार की फजीहत कराई है। अमर कालोनी में पुलिस के ढुलमुल रवैये पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। मृतक दंपति की बेटी की खुदकुशी पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए मथुरा पुलिस-प्रशासन को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा है।
हाईकोर्ट में जवाब देने के लिए पुलिस-प्रशासन की कसरत शुरू हो गई। आठ मार्च को अमर कालोनी में डबल मर्डर और 15 मई को कोयला गली में सराफा हत्याकांड ने मथुरा पुलिस की जमकर किरकिरी कराई है। हालांकि मथुरा पुलिस ने सराफा हत्याकांड केे आरोपियों को दबोचकर पुलिस की हो रही किरकिरी को काफी हद तक दबाने की कोशिश की थी।
इस किरकिरी के बाद एक बार फिर अमर कालोनी की याचिका स्वीकारने के बाद हाईकोर्ट ने मथुरा पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। जमकर फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने जवाब तक मांगा डाला है। अब पुलिस-प्रशासन इस फजीहत के लिए डैमेज कंट्रोल में लग गया है। पुलिस-प्रशासन छह नवंबर को जवाब देकर मथुरा प्रशासन की हो रही किरकिरी और सरकार की फजीहत को रोकेगा।
विज्ञापन
‘अमर कालोनी का जल्द खुलासा किया जाएगा। नार्को टेस्ट के बाद हकीकत से पर्दा हट जाएगा। छह नवंबर को हाईकोर्ट में पुलिस अपना पक्ष रखेगी।’
स्वप्निल ममगाई, एसएसपी