{"_id":"59ef54ba4f1c1bdb538b8f4c","slug":"201508857018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद आलू बीज खरीद में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद आलू बीज खरीद में आई तेजी
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दिवाली के बाद आलू बुवाई में तेजी आई है। हालत ये है कि बीते तीन दिन में उद्यान विभाग से 1800 क्विंटल आलू बीज की खरीद हुई है। इतना ही नहीं किसान शीतगृहों में रखे खुद के बीज को लेने भी किसान पहुंच रहे हैं।
इस बार आगरा के लिए 3800 क्विंटल आलू बीज आवंटन हुआ है। इसकी कीमत 1400 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। पिछले साल के मुकाबले सरकार ने इस बार 1010 रुपये प्रति क्विंटल दाम कम कर दिए हैं।
आलू बीज की बात करें तो उद्यान विभाग में अभी तक 108 किसान लगभग 1800 क्विंटल आलू बीज खरीद कर ले जा चुके हैं। एक किसान को अधिकतम 17.50 क्विंटल बीज ही खरीद सकता है। डीएचओ अनीता सिंह ने बताया कि पहले से ही आलू बुवाई देरी से हो रही है, अब किसान बीज लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सस्ते बीज, ज्यादा बुवाई की उम्मीद
इस बार आलू की गिरती कीमत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुरूआत में 50 किलो का पैकेट के 300-350 रुपये तक मिले, अब ये 200 रुपये तक रह गए हैं। इसके बावजूद इस बार आलू की बुवाई अधिक क्षेत्रफल में होने की उम्मीद है।
इसकी वजह आलू बीज की कीमत में भारी कमी का होना है और शीतगृह में किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में बीज होना है। कीमत बेहतर न मिल पाने के कारण किसान बुवाई का ही मन बना चुका है। अगर पिछले साल बुवाई की बात करें तो 70,100 हेक्टेयर जमीन पर आलू की खेती की गई।