फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुनाव की रंजिश में प्रधान की भाभी को गोली मारी

चुनाव की रंजिश में प्रधान की भाभी को गोली मारी

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की रंजिश में प्रधान की भाभी को गोली मारी
थाना जसराना के गांव ग्यामई में प्रधानी की रंजिश में फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से एक महिला और एक पुरुष के साथ एक अन्य महिला घायल हो गए। गोली लगते ही हमलावर भाग गए। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने लेकर आईं जहां से उन्हें उपचार के लिए भेज दिया। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह थाना जसराना के गांव ग्यामई में प्रधान के चाचा ग्याराम सिंह की चक्की पर चार लोग आए और एक महिला के साथ अभद्रता करने लगे। वहीं विरोध करने पर महिला के ऊपर रायफल तानते हुए उसे मारने की धमकी देते हुए ग्याराम पुत्र पन्नालाल की मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद हमलावर भाग गए। बाद में परिजनों को मालूम पड़ने पर लोग थाना जसराना तहरीर देने आ रहे थे कि तभी दूसरा पक्ष उनके घर जा धमका और गाली गलौज करने के साथ अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


गांव के प्रधान शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आठ लोग थे चार गांव के ही दूसरे पक्ष के थे, जबकि चार लोग मुंह बांधे हुए थे। आठों लोगों ने उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। वहीं मारपीट के बाद फायरिंग की। फायरिंग होने से स्वरुपी देवी पत्नी ध्यानपाल सिंह एवं उनको बचाने आए बृजेश कुमार पुत्र तेजपाल सिंह गोली लगने से घायल हो गए। हमलावरों ने तेजपाल की पत्नी ओमवती को डंडा मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने लेकर आई। थाने से सीएचसी भेजा गया जहां से गंभीरावस्था में उन्हें फिरोजाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed