{"_id":"59eb81fb4f1c1b7a548b8614","slug":"201508606459-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में खराबी से 350 गांवों में गुल हुई बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में खराबी से 350 गांवों में गुल हुई बती
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार बिजलीघर में आई तकनीकी खराबी से 350 गांवों में 18 घंटे बत्ती गुल हो गई है। शुक्रवार की आधी रात से ठप हुई आपूर्ति शनिवार की शाम बहाल हो सकी। इससे गर्मी और मच्छरों के कारण लोग सो नहीं सके। वहीं कई कस्बे और गांवों में सुबह पानी की भी समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
दन्नाहार बिजलीघर से दन्नाहार, कुचेला, कांकन, नगला जुला, शाहजहांपुर, कोसमा, सैदपुर बघौली फीडर के 350 गांवों में बिजली की आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे बिजलीघर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सभी फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। देहात का एक हिस्सा अंधेरे में डूब गया।
लोग रात भर बिजली आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने बिजलीघर पर फोन करके जानकारी की। उन्हें उपकेंद्र में खराबी आना बताया गया। उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो उठे। सुबह कई कस्बाई इलाके में पानी की भी समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को दिनभर अभियंता और मिस्त्री गड़बड़ी ठीक करने को जूझते रहे। देर शाम गड़बड़ी ठीक होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा का कहना है दन्नाहार बिजलीघर में एक तार टूट जाने से आपूर्ति बंद हुई थी। बिजलीघर के अंदर का तार टूटने से एक बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।