{"_id":"59a572034f1c1bf6268b45df","slug":"201504014851-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएगा बाजार
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब सभी कस्बों के बाजारों को सोलर लाइट से रोशन करने की योजना है। इसके लिए सभी विकास खंड अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें एक ब्लॉक में दो कस्बों का प्रस्ताव मांगा गया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत बाजारों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। यह योजना भारत सरकार से वित्तपोषित है, जिसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में दो बाजारों का चयन किया जा जाएगा। मथुरा जनपद में 10 ब्लॉक के अंतर्गत 20 बाजार चयनित होंगे। इसमें जिले की 13 नगर पंचायत और एक नगर पालिका में राया, चौमुहां, फरह, बाजना, बलदेव, महावन, गोकुल, सौंख, राधाकुंड, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, छाता और कोसीकलां भी शामिल हैं।
इसके लिए सीडीओ यशु रुस्तगी ने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेशित कर दिया है। उन्हें विकास खंड अंतर्गत दो बाजारों की सूची भेजने को कहा है, जहां सोलर लाइट बाजारों में लगाई जा सकें। इससे बिजली न होने पर भी प्रकाश व्यवस्था बरकरार रहे। इसका इस्टीमेट सीडीओ ने जल्द भेजने के दिशा निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए हैं। यह योजना नेडा के माध्यम से अमल में लाई जा रही है।