फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बड़ा कुर्रा मे दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या

बड़ा कुर्रा मे दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या

Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ा कुर्रा मे दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव बड़ा कुर्रा में युवक को पालतू कुत्ते के काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद गुरुवार रात एक बार फिर संघर्ष हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे के साथ भी फरसे चले। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या मामले में परिजनों ने गांव के ही नौ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बीहड़ी क्षेत्र के गांव बड़ा कुर्रा (नगला केशों) निवासी नेकराम पुत्र केहरी सिंह निषाद की गांव के ही पड़ोसी चरनसिंह होमगार्ड से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे केहरसिंह के पालतू कुत्ते ने चरनसिंह (होमगार्ड) के पुत्र विनोद को काट लिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सुबह विवाद शांत हो गया लेकिन रात नौ बजे एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया। इस बार दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व फरसे चले।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंचकर ग्रामीण दोनों पक्षों को शांत कराते उससे पूर्व ही केहरी सिंह (70) को गंभीर चोट आने एवं गला दबाने से मौत हो गयी। नेकराम का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता को लाठी-डंडे मारे तथा गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। वहीं उसके पक्ष के चूरामन सिंह, शारदादेवी, मीरादेवी व प्रताप सिंह गंभीर रूप घायल रूप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केहरी सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही होमगार्ड पक्ष के लोग घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। वहीं वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी।


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मामले में नेकराम ने चरनसिंह होमगार्ड, रामभरोसी, बेताल सिंह, सियाराम, राजकुमार, कमलसिंह, मूलचन्द्र, भूप सिंह व सत्यप्रकाश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed