{"_id":"598b55bf4f1c1baf588b4631","slug":"201502303679-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को प्रदेश ही नहीं देश से भी भगाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को प्रदेश ही नहीं देश से भी भगाना होगा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को प्रदेश ही नहीं देश से भी भगाना होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से देश बचाओ देश बनाओ को लेकर जनसभा का आयोजन जनेश्वर मिश्र हॉल जिला पंचायत परिसर में किया गया। इसमें देश-प्रदेश से भाजपा को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को भारत छोड़ो, करो या मरो का नारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया था। समाजवादी विचारधारा के नेता जयप्रकाश नारायण, डा. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ अली ने आंदोलन का नेतृत्व संभाला।
एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि आज के नौजवानों को आगे आना होगा। भारत छोड़ो आंदोलन को महात्मा गांधी ने चलाया था उसी प्रकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ देश बचाओ देश बनाओ का अभियान छेड़ा और हम सब की जिम्मेदारी है भाजपा को देश, प्रदेश से जड़ से उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने सपा की कार्य योजनाओं के बारे में बताया वही भाजपा को समाज को तोड़ने वाली पार्टी बताया। पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। अजय यादव ने भाजपा सरकार में भ्रष्ट्राचार बढ़ने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, रणजीत सुमन ने भाजपा पर लोगों की रोजी-रोटी छीनने की बात कही। महासचिव राजू यादव ने अगस्त क्रांति, समाजवाद पर लेख को पढ़कर सुनाया।
कार्यक्रम में शशांक यादव, सुनील यादव, शराफत हुसैन काले, परवेज, वीरेश यादव, धीरेन्द्र यादव, कृपाशंकर सविता, रमाशंकर सविता लटधारी प्रधान, सुभाष शाक्य, ओमपाल सिंह, लालकांत यादव, राकेश यादव, इसरार अली, शशिप्रभा शाक्य, पुजारी यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।