फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलभराव से फैल सकती है संक्रामक बीमारियां

जलभराव से फैल सकती है संक्रामक बीमारियां

Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से फैल सकती है संक्रामक बीमारियां
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में संक्रामक रोग दिन पे दिन पैर पसार रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, मलेरिया रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसका एक कारण बारिश के चलते जलभराव होना भी है। कई मोहल्लों में जलनिकासी न होने से जलभराव के हालत बने हैं। यहां संक्रामक रोग फैल सकते हैं। हीं पालिका ने अभी तक जलभराव के निजात दिलाने की सुध नहीं ली है। साथ ही कई क्षेत्रों में फॉगिंग भी नहीं कराई है।
विज्ञापन



मोहल्ला राजीव गांधी नगर में जलभराव से लोग परेशान हैं। यहां कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। स्थानीय निवासी कल्लू, राजीव यादव, अंबुज, ब्रजेश का कहना है कि मोहल्ले में जरा सी बारिश भी हो जाए तो जलभराव हो जाता है। इससे कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। पालिका द्वारा इस बार मोहल्ले में फॉगिंग भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

इन रोगों से पीड़ित अधिक आ रहे रोगी
मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर, डायरिया, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, खांसी और जुकाम से पीड़ित रोगी अधिक आ रहे हैं। इसके जिला अस्पताल में रोगियों की लंबी लाइनें लगी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साधिकारी डाक्टर आरके सिंह का कहना है कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान से पेट दर्द और उल्टी दस्त के रोगी बढ़ रहे हैं। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से खानपान में बदलाव करना चाहिए।


मैनपुरी की चेयरमैन साधना गुप्ता कहती हैं कि जहां जलभराव होता है वहां पालिका द्वारा पानी निकालने वाला पंपसेट भेजा जाता है। जिन मोहल्लों से शिकायत आती है वहां तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed