{"_id":"5984be354f1c1b0e1d8b47e2","slug":"201501871669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इंजन खराब होने से खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे मथुरा से कासगंज जा रही मालगाड़ी का इंजन राया स्टेशन से 200 मीटर पहले फेल हो गया। इंजन फेल होने से तीन ट्रेनों को निकट के स्टेशनों पर रोक दिया। इसके बाद कासगंज से इंजन मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।
शुक्रवार की सुबह करीब 5:20 बजे मथुरा से कासगंज के लिए मालगाड़ी रवाना हुई थी। लेकिन, मालगाड़ी 5:30 बजे राया स्टेशन से पहले मनकामेश्वरी इंटर कॉलेज के पास इंजन फेल होने से रुक गई। चूंकि मालगाड़ी मुख्य लाइन पर थी इससे आनन-फानन में मथुरा से कानपुर जाने वाली ट्रेन फास्ट पैसेंजर को दो घंटा मथुरा छावनी पर रोका गया, वहीं कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेेंजर ट्रेन एक घंटा से अधिक समय तक सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। एक मालगाड़ी को मुरसान व दूसरी को मथुरा जंक्शन पर रोका गया।
इसके बाद मालगाड़ी को चलाने के लिए रेल अधिकारियों ने कासगंज से दूसरा इंजन मंगाकर गाड़ी को कासगंज को रवाना किया। रेल मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राया के रेलवे स्टेशन मास्टर हेमराज मीना ने बताया कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया था। इससे रेल मार्ग बाधित रहा। कासगंज से दूसरा इंजन लाकर गाड़ी को रवाना किया गया।