फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 05 Aug 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। सदर तहसील में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील के गेट पर जलभराव एवं सफाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम सदर को समस्या से अवगत कराया, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


सदर तहसील नगर निगम सीमा के अंतर्गत आती है। रहना और तहसील के आसपास के मोहल्लों में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व जलमूल्य भी वसूला जाता है।

सदर तहसील में प्रशासनिक अफसरों के दर्जनों वकील, बैनामा कराने वाले व कोर्ट मामले से संबंधित फरियादियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद तहसील परिसर में साफ सफाई व जलनिकासी तक कोई इंतजाम नहीं है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरन सिंह यादव पूर्व में भी कई बार समस्या उठा चुके हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह के समक्ष भी अधिवक्ताओं ने यह समस्या उठाई। अधिवक्ताओं ने समस्या का निदान न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान कर दिया। इधर एसडीएम सदर समस्या के निदान के लिए डीएम और नगर आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण फरियादियों को लौटना पड़ा। अध्यक्ष चरन सिंह यादव, मनोज यादव, भंवर सिंह बघेल, रामहंस यादव, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, शिवेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed