{"_id":"596cf05f4f1c1beb068b4574","slug":"201500311647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफान पर यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफान पर यमुना
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
yamuna
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा।
पिछले सप्ताह ताजेवाला बांध से यमुना में छोड़े गए एक लाख क्यूसेक पानी ने रविवार की रात को मथुरा में दस्तक दे दी। यमुना का जल स्तर 163.70 मीटर पर जा पहुंचा है। इससे आगरा के लिए छोडे़ जा रहे पानी की मात्र गोकुल बैराज पर बढ़ा दी गई है।
पहाड़ों पर पिछले सप्ताह बरसात के बाद ताजेवाला बांध से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। रविवार की रात इस पानी ने मथुरा के प्रयागघाट पर दस्तक दे दी। सोमवार को शाम चार बजे प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 163.70 मीटर पहुंच गया।
पानी के बढ़ने की स्थिति में गोकुल बैराज से आगरा के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे देर शाम गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 6,460 क्यूसेक तक जा पहुंची।
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जुडे़ विशेषज्ञों का कहना है कि इससे जनपद में कोई चिंताजनक स्थिति पैदा नहीं होगी। सिर्फ एक दिन और जलस्तर बढ़ेगा। गोकुल बैराज से इसे नियंत्रित कर लिया जाएगा। ताजेवाला बांध और ओखला से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा वर्तमान में बहुत कम है।